सोनीपत। खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का रास्ता रोककर छेडखानी करने व विरोध करने पर परिजनों संग मिलकर उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह गली से गुजर रही थी। इसी दौरान गांव के कर्मबीर ने उसका रास्ता रोक लिया। जब वह उससे बचकर जाने लगी तो उसने छेडख़ानी कर दी। जिस पर उसने शोर मचाते हुए विरोध जताया। बाद में आरोपी के परिवार के तीन सदस्य और आ गए। उन्होंने उसके साथ ही मारपीट की। उसे बचाने आए उसके परिजनों को भी पीटा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।