फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शैक्षणिक महोत्सव की विजेता छात्राओं का किया स्वागत

Mon, 03 Mar 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ शैक्षणिक महोत्सव की प्रतिभ
विज्ञापन
सोनीपत। शैक्षणिक महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का जीवीएम कन्या महाविद्यालय में स्वागत किया गया। शैक्षणिक महोत्सव का आयोजन टीकाराम कन्या महाविद्यालय में किया गया। जीवीएम महाविद्यालय की छात्राओं ने महोत्सव में दो प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान सहित पांच पुरस्कार प्राप्त किए। प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया।कला संकाय की डीन संगीता शर्मा ने बताया कि टीकाराम महाविद्यालय में शैक्षणिक महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें जीवीएम की छात्राओं ने भी भाग लिया। भूगोल प्रश्नोत्तरी में बीए भूगोल ऑनर्स के अंतिम वर्ष की नैंसी, प्रथम वर्ष की कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में बीकॉम प्रथम वर्ष की अनुष्का ने बाजी मारी। भाषण स्पर्धा में बीए अंतिम वर्ष की भाविका व संस्कृत श्लोकोच्चारण में बीए अंतिम वर्ष की अदिति द्वितीय रही। कविता पाठ में बीए अंतिम वर्ष की काजल तृतीय रही। वहीं रंगोली में मुस्कान, कोलाज स्पर्धा में इशिका व बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट स्पर्धा में निहारिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। प्राध्यापिका संगीता शर्मा, रोजी चोपड़ा, डाॅ. पिंकी, प्रीति व गरिमा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें