फोटो 12- सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में पदाधिकारियों के साथ विजेता खिलाड
सोनीपत। जाहरी रोड स्थित ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल (जी-3) में राज्यस्तरीय टेनिस विंटर कप के विजेता खिलाड़ी आदित्य मलिक का स्वागत किया गया। आदित्य ने प्रतियोगिता के अंडर-12 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। विद्यालय के अध्यक्ष सुधीर जैन, सीईओ संजय जैन, ध्रुव जैन व प्राचार्य गीता चोपड़ा ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी। साथ ही विद्यालय पहुंचने पर आदित्य का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान समन्वयक नीरजा, महक, गीता राणा, नमिता, रेखा जैन, मधु, मीनाक्षी, मोनिका, बीना, कुसुम, ज्योति, सपना, संजीत, ज्योति व हिमांशु मौजूद रहे।