फोटो 08- सोनीपत के गोहाना में ड्रेन नंबर आठ की दीवार पर आई दरार। संवाद
गोहाना। शहर में ड्रेन नंबर-8 की दीवार (सेफ्टी वाल) धंसने लगी है। इससे ड्रेन की पटरी पर बनाई गई सड़क भी दरकने लगी है। प्रशासन की अनदेखी के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नगर परिषद ने 13.50 करोड़ रुपये खर्च कर आबादी वाले क्षेत्र में ड्रेन की सेफ्टी वॉल का निर्माण करवाया था।
गोहाना शहर के बीच से ड्रेन नंबर-8 गुजरती है। बारिश के समय ड्रेन में पानी अधिक होने पर लोगों को जलभराव होने का डर सताता रहता था। लोगों की मांग पर नगर परिषद ने ड्रेन की सेफ्टी वॉल का निर्माण करवाय था। साथ ही ड्रेन की पटरी पर सड़क बनवाई थी, ताकि वाहन फव्वारा चौक की बजाय ड्रेन के साथ बनी सड़क से गुजर सकें और शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके। अब प्रशासन की अनदेखी के चलते ड्रेन की दीवार धंसने लगी है। प्रशासन की ओर से दीवार व सड़क पर आई दरार को बंद करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने ड्रेन नंबर 8 की दीवार व पटरी पर बनी सड़क पर आई दरार को बंद करने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि कहीं प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आमजन को न भुगतना पड़े।
ड्रेन की दीवार धंसने का मामला मेरे सामने नहीं आया है। यदि दीवार धंसने लगी है तो इसकी जांच कराकर मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही सिंचाई विभाग से भी संपर्क किया जाएगा। -निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।
फोटो 08- सोनीपत के गोहाना में ड्रेन नंबर आठ की दीवार पर आई दरार। संवाद