फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुलपति ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया

विज्ञापन
फोटो - परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते कुलपति प्रो सुदेश।स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के एमएसएम आयुर्वेदिक कॉलेज में मंगलवार को कुलपति प्रो. सुदेश ने बीएएमएस अंतिम प्रोफेशनल की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों का जायजा लेकर छात्राओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रो. सुदेश ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी छात्रा को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. नरेंद्र हुड्डा, आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एपी नायक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें