फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रशिक्षुओं ने हरियाणवी व पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति से बांधा समां

Thu, 13 Jun 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नटराज थियेट्रिकल ग्रुप की ओर से न्यू कॉलोनी में आयोजित 15 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला का बुधवार को 12वां दिन रहा। शिविर की शुरुआत प्रशिक्षुओं ने ईश्वर वंदना व गायत्री मंत्र के जाप से की। शिविर में प्रशिक्षुओं ने नृत्य, वादन, अभिनय कला व मंच प्रस्तुति की फाइनल रिहर्सल की। इसमें प्रशिक्षुओं ने प्रस्तुति देकर प्रतिभा को दर्शाया। हरियाणवी व पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। कार्यशाला में योगेश खोखर, सुलेख कुमार, जयसिंह व सतीश दहिया ने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। नटराज थियेट्रिकल ग्रुप के निदेशक सत्यवान सरोहा ने बताया कि कार्यशाला का समापन समारोह 16 जून को सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा। समारोह में प्रशिक्षुओं के अभिभावक व शहर के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहेंगे। इस मौके पर अमित शर्मा, प्रीति शर्मा, योगेश खोखर प्रोमिला आंतिल व सुलेख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें