गोहाना। गांव छिछड़ाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिलास्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों का स्वागत किया। बुधवार को डाइट बीसवां मील में हुई प्रतियोगिता के दौरान वरिष्ठ वर्ग में प्रिया अहलावत, मेघा और सागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को कार्यवाहक प्राचार्य ज्योति, मनोज कुमार, शील कुमार, विनय, सतीश कुमार ने आशीर्वाद दिया। समारोह संयोजन कथूरा खंड के गणित प्रश्नोत्तरी के नोडल अधिकारी सत्यनारायण वशिष्ठ ने किया।