सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने शुक्रवार को डीआरओ कार्यालय पहुंचकर जांच की। जांच में भूमि अधिग्रहण शाखा से पटवारी और रिकॉर्ड कीपर गैर हाजिर मिले। साथ ही कई कार्य भी लंबित मिले हैं। टीम ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है। सरकार को भेज दी है। मुख्यमत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजेश टीम के साथ डीआरओ कार्यालय पहुंचे और हाजिरी की जांच की। इस दौरान पटवारी व रिकॉर्ड कीपर गैर हाजिर मिले। टीम ने इसके बाद कार्यालय का रिकॉर्ड जांचा। दोपहर बाद तक जारी रही जांच के दौरान कई कार्य लंबित पाए गए। टीम ने एक माह पहले भी यहां जांच की थी। अधिकारियों ने इसे रूटीन जांच बताया है।