फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जैन मुनि सुदर्शन की याद में 25 लाख से निर्मित सुदर्शन द्वार का किया लोकार्पण

Mon, 29 Dec 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत के गोहाना में पुरानी तहसील रोड पर सुदर्शन द्वार का लोकार्पण करती नप चेयरपर्सन र
विज्ञापन
गोहाना। पुराने तहसील रोड पर रविवार को गुरु सुदर्शन द्वार का लोकार्पण किया गया। साध्वी सुदीक्षा महाराज के सान्निध्य में नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने विधिवत रूप से द्वार का उद्घाटन किया। नगर परिषद की ओर से 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित द्वार को लोगों को समर्पित किया गया। यह द्वार उत्तर भारत में जैन मुनि के नाम पर बनाया गया पहला द्वार बताया जा रहा है। कार्यक्रम में वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक, पार्षद आजाद मलिक, नान्हा राम, ईश्वर जैन, गौरव जैन भाजपा नेता इंद्रजीत विरमानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें