फोटो 24. सोनीपत के राजकीय विद्यालय, बीसवां मील में शिविर के समापन पर प्रदर्शनी के दौरान छात्रा
सोनीपत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीसवां मिल में छात्राओं के लिए पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास शिविर आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने आर्ट एंड क्राफ्ट, मार्शल आर्ट, योग, अचार, चटनी, मुरब्बा, ऑयल पेंटिंग, 3डी पेंटिंग, लड्डू गोपाल की ड्रेस बनाना सीखा। इसके अलावा किशोरावस्था में होने वाले बदलाव के बारे में डॉक्टर की टीम से जानकारी हासिल की। वहीं अंग्रेजी में बातचीत करने का तरीका भी सीखा। संयोजक आचार्य प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को इस कैंप का समापन हो गया। समापन के अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने अपनी बनाई हुई सभी चीजों को प्रदर्शनी के रूप में लगाया। प्रदर्शनी में सहायक खंड समन्वयक प्रधानाचार्य नरेंद्र खापरा, बढ़ मलिक के सरपंच फूल कुमार, योग कोच साहिल कुमार, राजेश दहिया, शिवा, एबीआरसी कीर्ति व भास्कर मौजूद रहे।