फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: धरना हुआ समाप्त, पर जारी रहेगी न्याय की लड़ाई, निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

Sat, 21 Jan 2023 09:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

अखाड़ा संचालक व पहलवान जंतर-मंतर पर धरना देने वाले पहलवानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। पहलवानों ने कहा कि संघ से नहीं पहलवानों से कुश्ती का वजूद है।  
विज्ञापन
गांव हरसाना के पास स्थित अखाड़े में वार्मअप करते युवा पहलवान व अभ्यास करते जूनियर पहलवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ उतरे पहलवानों के पक्ष में लगातार माहौल बन रहा है। हर कोई पहलवानों के पक्ष की बात करता है। गांव हरसाना स्थित बजरंग अखाड़ा के पहलवानों व संचालक ने भी एक सुर में अंतरराष्ट्रीय पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


अखाड़ा संचालक धर्मबीर दहिया ने साफ कहा कि सीबीआई जैसी एजेंसी ही इस मामले की सच्चाई उजागर हो सकती है। बेशक धरना समाप्त हो गया है, लेकिन न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। पहलवानों के साथ बुरा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

हर हाल में मिलना चाहिए न्याय : धर्मबीर दहिया
अखाड़ा संचालक धर्मबीर दहिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के साथ भी अगर गलत हुआ तो यह कुश्ती के लिए कतई सही नहीं होगा। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगे हैं। महिला पहलवान अगर इंसाफ पाने की लड़ाई में आगे आई हैं तो उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। अगर पहलवानों के साथ गलत हुआ है तो कार्रवाई होनी चाहिए। जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें खेल जगत के नुमाइंदे भी हैं। निष्पक्ष जांच कर गलत करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन


पहलवानों के प्रदर्शन से ही संघ का वजूद : मोहित
गांव खांडा के उभरते पहलवान मोहित ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ का वजूद पहलवानों के प्रदर्शन से ही है। अगर फेडरेशन पहलवानों को ही प्रताड़ित करेगी तो वह कैसे देश का नाम रोशन कर सकेंगे। पहलवान दिन-रात पसीना बहाकर देश को झोली को पदकों से भरता है। अगर खिलाड़ियों को ही फेडरेशन की तरफ से हतोत्साहित किया जाएगा तो वह देश का नाम रोशन नहीं कर पाएंगे। पदाधिकारी पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 

न्याय मिलने से संघर्ष करेंगे पहलवान : अमर सिंह
गांव जसौर खेड़ी निवासी अमर सिंह कहते हैं वह बजरंग अखाड़े में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनका ही एक ही लक्ष्य है कि देश को किसी तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिला सकूं। यहीं सपना लेकर हर पहलवान कुश्ती के मेट पर उतरता है। अगर ऐसी सोच रखने वाले पहलवानों के साथ गलत हुआ है तो यह दुर्भाग्य की बात है। मामले में निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हम सभी अपने वरिष्ठ पहलवानों के साथ हैं। न्याय मिलने तक इस लड़ाई को थमने नहीं दिया जाएगा। 

निष्पक्ष जांच कर तुरंत करें कड़ी कार्रवाई : रितिक
गांव फतेहपुर के पहलवान रितिक ने कहा पहलवानों के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए। जांच कर मामले में तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए। देश के पहलवान ही हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करते हैं। उनके साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। कुश्ती का वजूद देश के पहलवानों के प्रदर्शन पर ही निर्भर है। पहलवानों की कड़ी मेहनत से ही पदक आते है। जिसके बलबूते फेडरेशन चलती है।
 
हर पहलवान अपने सीनियर के साथ : रवि
सोनीपत निवासी पहलवान रवि ने कहा कि देश के सभी पहलवान अपने सीनियर के साथ खड़े हैं। वह हमारा भविष्य बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। मेरा मानना है कि भारतीय कुश्ती संघ का हिस्सा वहीं होने चाहिए जो कुश्ती को जानते हैं। पूरे मामले की जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। कुश्ती को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें