फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेंगू का डंक बढ़ा, दो दिन में मिले 11 मरीज

Fri, 13 Oct 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28. डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान ड्रम में भरे पानी में लार्वा चेक करते जिला मलेरिया अधिकारी ड
विज्ञापन
सोनीपत। डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे है। जिले में दो दिन में 11 नए मरीज मिले हैं। पहले मरीज इक्का दुक्का मिल रहे थे। डेंगू के मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इनमें से दो मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। डेंगू के मरीजों की कुल संख्या अब 226 हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व रोहतक की प्रयोगशाला में जांच के बाद 11 मरीजों को पॉजिटिव पाया गया है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू की दस्तक व घर-घर में वायरल की चपेट में आने से अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है। डेंगू के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए विभाग की ओर से एंटी लार्वा एक्टीविटी तेज कर दी है। सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी भी फील्ड में उतरकर डोर टू डोर सर्वे कर रहे हैं। डेंगू के मरीज मिलने के बाद विभाग की ओर से उसके घर व आसपास के 50 घरों में फॉगिंग की जा रही है।
मलेरिया का एक मरीज मिला, बढ़ खालसा क्षेत्र बना हॉट स्पॉट
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 व यमुना के बीच के क्षेत्र में अब तक सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। मलेरिया का एक मरीज मिलने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बढ़ खालसा सीएचसी क्षेत्र को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनजीत राठी ने बताया कि अकेले बहालगढ़ गांव में अब तक मलेरिया के पांच मरीज मिल चुके हैं। कुल मिलाकर बढ़ खालसा सीएचसी क्षेत्र में अब तक 12 मरीज मिले हैं। वहीं सोनीपत शहर में एक मरीज मिला है।

फोटो 28. डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान ड्रम में भरे पानी में लार्वा चेक करते जिला मलेरिया अधिकारी ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें