रोहतक। इस बार द्वितीय व चतुर्थ शनिवार और रविवार को बीएलओ का अवकाश नहीं होगा। मतदान केंद्रों से जुड़े सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों तथा कार्यालयों को खुला रखा जाएगा। उपायुक्त (डीसी) एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 12, 13, 26 और 27 सितंबर (शनिवार और रविवार) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहेंगे और पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। ब्यूरो