फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोटरी क्लब ने 450 जरूरतमंदों को कराया भोजन

विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के सुभाष चौक पर भोजन वितरण के दौरान रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत आर्डेंट के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
सोनीपत। मानव सेवा को समर्पित रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत आर्डेंट की ओर से रविवार को मासिक प्रमुख सेवा प्रकल्प आहार के तहत सुभाष चौक पर करीब 450 जरूरतमंद और भूखे राहगीरों को भोजन वितरित किया गया। क्लब सदस्यों ने स्वयं सेवा करते हुए लोगों को भोजन परोसा और मानवता एवं सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद भूटानी, सचिव रोटेरियन सुनील मनचंदा और बैठक अध्यक्ष रोटेरियन दिनेश खुराना विशेष रूप से मौजूद रहे। क्लब की फर्स्ट लेडी मोना भूटानी के साथ भारती, रोजी, रेनू, अतुल, सुधीर, सतीश, आशु, संदीप, संजय, गौरव, अभिषेक, राजेश, विशाल, विनीत, ज्योति और शशि पाल सहित अन्य सदस्यों ने भोजन वितरण में सहयोग किया। क्लब अध्यक्ष प्रमोद भूटानी ने कहा कि आहार क्लब का नियमित और प्रमुख सेवा प्रकल्प है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न रहे। सचिव सुनील मनचंदा ने सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया। बैठक अध्यक्ष दिनेश खुराना ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें