फोटो : सोनीपत के राजकीय माध्यमिक विद्यालाय, आरके कॉलोनी मुरथल में पंखे भेंट करते रोटरी क्लब ऑफ
सोनीपत। रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत आर्डेंट की ओर से सामाजिक सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय, आरके कॉलोनी, मुरथल में पांच पंखे निशुल्क भेंट किए गए। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद भुटानी ने कहा कि रोटरी क्लब सदैव शिक्षा एवं समाज सेवा से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य करता रहेगा। इस दौरान असिस्टेंट गवर्नर रविंद्र भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष आशु नागपाल, सुधीर नागपाल, संदीप आंतिल, मोना भुटानी व मुख्याध्यापक सुरेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।