राई। गांव नसीरपुर में ढाबा पर काम करने वाले कारिंदे ने मालिक व उसके बेटे पर बुरी तरह पीटने का आरोप लगाया है। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रोहतक के गांव भाली निवासी जगदीश (55) ने बताया कि वह नसीरपुर गांव में एक ढाबे पर एक महीने से कार्य कर रहे थे। उन्हें ढाबा के एक कारिंदे बल्लू ने 15 अप्रैल की शाम को सामने वाले ढाबे से चैनी खैनी लेने के लिए भेज दिया। ढाबा मालिक के बेटे रौनक ने उसे दूसरे ढाबे पर जाते हुए देख लिया। इस पर उन्हें डंडे से बुरी तरह पीटा गया। उनका हाथ तोड़ दिया और दूसरे हाथ का एक अंगूठा व अंगूली भी टूट गई। कारिंदे बल्लू व मालिक के बेटे रौनक ने पानी हौदी में उसका मुंह डूबोया और पिटाई की। उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई। इसी बीच उसका परिचित रविंद्र निवासी ग्वालिसन खेड़ी बीडी-माचिस लेने व खाना खाने आ गया। उन्होंने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया। रात को उसे कमरे में गिरा दिया गया। सुबह वह उठ कर भाग निकला और नागरिक अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सक ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।