फोटो 01: सोनीपत के खरखौदा में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते विधायक प
खरखौदा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत वीरवार को रोहतक रोड पर प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने भाग लिया। विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी भूमिका को समझे और स्थानीय स्तर पर विकास की दिशा में योगदान दे। उन्होंने सरकार की योजनाओं और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन, स्थानीय उद्योगों के प्रोत्साहन और शिक्षा-कौशल विकास जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में लोगों ने सुझाव भी दिए। संवाद