फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली प्रशासन के इंतजामों की पोल, स्वीमिंग पुल बना शनि मंदिर अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में शनिवार देर रात आई तेज बारिश ने सड़कों व गलियों को पानी-पानी कर दिया। बारिश के पानी ने प्रशासन के पानी निकासी के दावों की भी पोल खोलकर रख दी है। शनि मंदिर अंडरपास के नीचे पानी भरने से वह स्वीमिंग पुल बन गया। इसके साथ ही गोहाना अनाज मंड़ी में किसानों व आढ़तियों को हजारों क्विंटल गेहूं भी भीग गया। शनिवार देर रात करीब दो बजे शुरू हुई बारिश के बाद बादल जमकर बरसे। जिससे कुछ देर में ही प्रशासन के पानी निकासे के दावों की हवा निकल गई। पूरा शहर पानी-पानी हो गया। सबसे बुरे हालात शनि मंदिर अंडरपास के थे। जहां तो स्वीमिंग पुल का नजारा नजर आया। अंडरपास के पानी में भरने के साथ ही इसके उपर भी पानी भर गया। जिससे सुबह घरों से निकले लोगों को काफी परेशानी हुई। शनि मंदिर के पास दर्जनों लोगों की बाइक व कार पानी भरने से खराब हो गई। लोग अपने वाहनों को धकेलकर ले जाते दिखाई दिए। वहीं गोहाना अनाज मंड़ी में बारिश के बाद हजारों क्विंटल गेहूं की फसल पानी में डूब गई। इसमें किसानों के साथ आढ़तियों का गेहूं भी था। जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। समय पर उठान नहीं होने के चलते यह समस्या आई है। उधर, बारिश के बाद धान उत्पादक किसानों ने धान की फसल रोपाई के लिए तैयारी शुरू कर दी हैै। जिले में औसतन 51 एमएम बारिश हुई है। जिसमें सोनीपत में 62एमएम, गन्नौर में 40एमएम, गोहाना में 88एमएम, खरखौदा में 20एमएम, राई में 56एमएम व खानपुर में 42एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें