फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : दूसरे दिन भी रुक-रुककर चला पोर्टल, नहीं हो पाए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए शुरू की गई ओपन काउंसिलिंग में लगातार दूसरे दिन भी दाखिले नहीं हो पाए। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से पोर्टल तो खोल दिया, लेकिन गति धीमी होने के कारण चालान नहीं निकल सके। जिससे दाखिला प्रक्रिया अटकी रही। विद्यार्थी दोपहर तक इंतजार करते रहे, लेकिन पोर्टल रुक-रुककर ही चलता रहा। शनिवार को महाविद्यालयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की भीड़ अधिक रही। दोपहर तक अधिकतर विद्यार्थी निराश होकर लौट गए थे।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में दाखिले के लिए 26 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग शुरू की गई थी। पहले दिन शुक्रवार को पोर्टल देरी से खुलने के कारण विद्यार्थी निराश होकर लौट गए थे। शनिवार को भी हालातों में अधिक बदलाव नहीं हुआ। सुबह करीब एक घंटे तक पोर्टल ने ठीक से काम किया, उसके बाद प्रक्रिया धीमी हो गई। जिससे दाखिला प्रक्रिया अटक गई। महाविद्यालयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। चालान नहीं निकलने से महाविद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थी परेेशान रहे।
इंसेट
महाविद्यालयों में 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली
स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत दो मेरिट लिस्ट जारी होने के बावजूद अधिकतर महाविद्यालयों में 50 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त हैं। महाविद्यालय प्रबंधन 26 अगस्त से शुरू होने वाली ओपन काउंसिलिंग से रिक्त सीटों पर दाखिले होने की उम्मीद लगाए हुए हैं, लेकिन पोर्टल के धीमा होने से दूसरे दिन भी प्रबंधन व विद्यार्थी परेशान रहे।
विज्ञापन

इंसेट
दाखिले के लिए आज भी खुला रहेगा कॉलेज
जीवीएम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणू भाटिया ने बताया कि दूसरे दिन भी पोर्टल धीमा रहा। जिस कारण छात्राओं के दाखिले नहीं हो सके। छात्राएं अपने परिजनों के साथ दाखिला करवाने पहुंची थी। शाम तक पोर्टल चलने का इंतजार कर लौट गईं। पोर्टल न चलने से छात्राओं के साथ उनके परिजन भी परेशान रहे। छात्राओं की सुविधा के लिए रविवार को भी कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। ताकि रिक्त सीटों पर छात्राओं के दाखिले किए जा सकें और उन्हें बार-बार चक्कर न काटने पड़े।
वर्जन
शनिवार को पोर्टल धीमी गति से चला। जिससे चालान नहीं निकल सके। दोपहर तक इंतजार कर काफी विद्यार्थी लौट गए थे। पोर्टल में आ रही तकनीकी खामी को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग से लगातार संपर्क कर रहे हैं। जिन विद्यार्थियों ने अब तक दाखिले के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। वह भी ओपन काउंसिलिंग में शामिल होकर मनपसंद कॉलेज में दाखिला ले सकता है।-एसके जावा, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें