फोटो : 29: सोनीपत में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश देतीं पुलिस आयुक्त ममता
सोनीपत। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने मंगलवार की रात शहर में रात्रि गश्त के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों, थानों और मुख्य बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से ड्यूटी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने गश्त कर रही टीमों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच करने और चौकसी में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना है। पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहती है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और सजगता से निभाने को कहा।