फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में जनता व विधायक तय करेंगे अगला मुख्यमंत्री : बीरेंद्र सिंह

Sat, 22 Jun 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गीता भवन मंदिर में संत शिरोमणि कबीर दास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किरण व श्रुति चौधरी के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर कहा कि कहीं न कहीं उनके मन में कोई राजनीतिक चोट लगी है, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। किसी को राजनीतिक चोट नहीं पहुंचानी चाहिए। यह बातें बीरेंद्र सिंह ने धानक कबीर समाज जागृति मंच की ओर से संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती पर गीता भवन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने संत शिरोमणि कबीर साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता डॉ. सत्यवीर निर्माण ने की। बीरेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव में पांच सीट जीतने और कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि वह 52 साल से राजनीति में हैं, लेकिन उनका कोई गुट नहीं है। हरियाणा में अगला मुख्यमंत्री जनता व विधायक तय करेंगे। प्रदेश में क्षेत्रीय दलों का अब कोई अस्तित्व नहीं बचा है। आगामी विधानसभा चुनाव सीधे तौर पर भाजपा व कांग्रेस के बीच होगा। आज प्रदेश के 75 फीसदी मतदाता कांग्रेस के पक्ष में हैं। उन्होंने मणिपुर मामले पर कहा कि मणिपुर में आज भी दंगे बंद नहीं हुए हैं। सरकार को इस बारे में सोचने की सख्त जरूरत है। मुख्यातिथि बीरेंद्र सिंह ने संत कबीर दास की जीवनी पर प्रकाश डाला। मंच संचालन अधिवक्ता नकीन मेहरा ने किया। कार्यक्रम के समापन पर भंडारा लगाया गया। इस मौके पर प्रधान हंसराज ईष्टकान, राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, भूप सिंह खननवाल, बिशनदास, रिसाल सिंह, नीलकंठ, सुरेश भारद्वाज, मंगतराम, जोगेंद्र आंतिल, बलराज, प्रदीप चहल, चंद्रो देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें