फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत

Sun, 14 Sep 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। पिपली गांव में शनिवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गांव सिसाना निवासी अंकित (21) अपनी बीमार बड़ी बहन का इलाज कराने के लिए उनको लेकर दिल्ली के गांव पूठ स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में गए थे। लौटते समय वह पिपली गांव में पहुंचे तो वह ट्रक की चपेट में आ गए। सड़क पर गिरने के बाद ट्रक से कुचलने के कारण अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित चार बड़ी बहनों के इकलौते भाई थे। अंकित जब एक वर्ष के थे तो उनके पिता हवा सिंह की भी सड़क हादसे में ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें