फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्यों को बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त

विज्ञापन
सेक्टर-23 के आउटर रोड पर अवैध कॉलोनी में निर्माण कार्य को ध्वस्त करता बुलडोजर। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण को शुरुआत में ही ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया गया। सेक्टर-23 के आउटर रोड के साथ लगती हुई 5 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में किए जा रहे निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। इस दौरान 7 डीपीसी, आरसीसी बाउंडरी वॉल व कच्चा रास्ता उखाड़ा गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि सभी अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है। उनमें लोगों को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अवैध कॉलोनियों में भूमाफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें। जिला नगर योजनाकार अधिकारी देशराज ने कहा कि जिले में किसी भी अवैध कॉलोनी का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी विकसित करता है तो उसके खिलाफ शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक नगर योजनाकार नरेंद्र व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें