सोनीपत। सब इंस्पेक्टर बनकर लोगों को डरा-धमका कर वसूली करने के आरोपी को फर्जी पहचान पत्र बनाकर देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पानीपत के समालखा का रहने वाला सचिन अरोड़ा है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस टीम ने सूचना के बाद सेक्टर-23 के 100 फुट रोड से दो युवकों को वाहन चालकों को डरा-धमका कर वसूली करने के आरोप में पकड़ा था। उनमें एक पुलिस की वर्दी में था। पूछताछ में एसआई की वर्दी पहले पानीपत के गांव पूठर निवासी नरीन और उसके साथी राकेश को पकड़ा था। उन्होंने बताया था कि वह नकली पुलिस सब इंस्पेक्टर बनकर वाहन चालकों और अन्य लोगों को डरा-धमका कर रुपये वसूल करते है। पुलिस को उनके पास से नकली पिस्तौल, पुलिस की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र मिला था। उन्होंने पुलिस की वर्दी मधुबन से खरीदी थी। अब जांच एएसआई संजय कुमार की टीम ने फर्जी पहचान पत्र बनाने के आरोपी सचिन अरोड़ा को पकड़ा है। वह समालखा में फोटोस्टेट और किताबों की दुकान चलाता है। उसपर आरोप है कि उसने पहचान पत्र बनाकर दिया था।