सोनीपत के हरसाना रोड स्थित नगर निगम संचालित नंदीशाला में शेड का उद्घाटन करते निवर्तमान मेयर राज
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन ने हरसाना रोड स्थित नगर निगम संचालित नंदीशाला में नव-निर्मित शेड का शुभारंभ किया।हवन कार्यक्रम में मुख्य यजमान कपिल गोयल (मुरथल वाले) एवं टैक्स कंसल्टेंट महावीर मित्तल रहे। यहां सोनीपत के निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने गोमाता की सेवा का महत्व बताया। सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला एवं चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि दानवीर सज्जनों के सहयोग से नंदीशाला में 147 फीट लंबे एवं 24 फीट चौड़े शेड का निर्माण कराया और संस्था ने 31 क्विंटल चारा भी डाला। प्रोजेक्ट इंचार्ज एडवोकेट अरविंद मित्तल और दिनेश कुच्छल ने कहा कि गोमाता की सेवा से ही भगवान की सच्ची कृपा प्राप्त होती है। इस अवसर पर शकुंतला देवी मित्तल, शालिनी मित्तल, सुमन गोयल, बबीता कुच्छल, साहिल ग्रोवर, एडवोकेट साहिल अत्री, सतीश माथुर, संजय वर्मा, प्रवीण वर्मा, अनिल गुप्ता, विपुल कुच्छल सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।