फोटो 02: सोनीपत के मंदिर श्री ठाकुर द्वारा, कल्याण नगर में हवन के दौरान आहुति डालती महिला मंडली
सोनीपत। मंदिर श्री ठाकुर द्वारा कल्याण नगर में बुधवार को महिला मंडली ने हवन कर कार्तिक माह की प्रभातफेरियों का समापन किया। मंदिर समिति के प्रधान पवन तनेजा ने पूर्ण आहुति डाली। महिलाओं ने तुलसी-शालिग्राम को खीर और मीठे चावल का भोग लगाया। पवन तनेजा ने कहा कि पूरे कार्तिक माह में श्रद्धालुओं ने जप, तप और उपासना कर प्रभु का गुणगान किया। महिलाओं ने घर-घर जाकर सनातन धर्म की अलख जगाते हुए प्रभातफेरियों के जरिए माहौल को भक्तिमय बनाया। इस दौरान महासचिव प्रेम नारंग, सचिव महेंद्र बत्रा, प्रेम वधवा, राकेश बत्रा, रमेश मानिकटालिया, अशोक पुरी, गीतेश नागपाल, महिला मंडली की प्रधान द्रोपदी थरेजा, महासचिव वीना तनेजा, राज मुंजाल, प्रकाश आहूजा भी मौजूद रहे।