फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने हसनपुर व बड़ी में 1.20 करोड़ से होने वाले विकास कार्य किए शुरू

Wed, 30 Jul 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 34: सोनीपत के गांव हसनपुर में ग्रामीणों के साथ पौधा लगाते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत: - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने मंगलवार को 1.20 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने गांव हसनपुर में तीन समाजों की चौपाल और बरात घर का शिलान्यास किया। बड़ी गांव में भी सामुदायिक भवन के निर्माण की शुरुआत की। विकास कार्यों की शुरुआत नारियल तोड़कर की गई। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि हर गांव तक विकास पहुंचाना उनका लक्ष्य है। सभी समाजों को बराबर सम्मान और सुविधाएं मिलनी चाहिए। चौपाल और सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक कार्यक्रमों और बैठकों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया। युवाओं से अपील की कि एक पौधा लगाएं और उसका ध्यान रखें। इस दौरान हसनपुर से सरपंच प्रतिनिधि कर्मबीर आंतिल, नरेश, भाना, पूर्व सरपंच चांद, बड़ी से सरपंच प्रतिनिधि अरुण त्यागी, अंकुर, अभिषेक, आशू, मनोज रंगा, संजय, सत्यवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें