केएमपी एक्सप्रेस वे के पिपली टोल प्लाजा के पास धरनास्थल पर किसानों को समर्थन देने पहुंचे विधायक
- फोटो : Sonipat
खरखौदा। कुंडली मानेसर पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे के पिपली टोल प्लाजा के पास धरने पर बैठे किसानों के बीच विधायक जयवीर सिंह ने समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों की बात सुनने के बाद कहा कि वह किसानों की मांग का समर्थन करते हैं। किसानों की जायज मांगों को लेकर विधानसभा में जवाब मांगा जाएगा।
विधायक जयवीर सिंह ने धरना स्थल पर कहा कि कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) ना मानना सिर्फ किसानों को मुआवजा राशि बढ़ाकर ना देने के लिए ही है। इस मार्ग पर कई टोल प्लाजा स्थापित कर सरकार मोटी कमाई करने में लगी हुई है।
इससे साफ है सरकार केएमपी को एनएच ना मानकर किसानों का हक मारना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि केएमपी को एनएच मानकर उसके मुताबिक किसानों को मुआवजा राशि देने का काम करें। उनकी सरकार ने रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए आईएमटी की जमीन का अधिगृहण किया था। सरकार ने इस जमीन को जिसे लाखों रुपये में लिया गया था, आज करोड़ों में बेच रही है।