फोटो - आंबेडकर चौक पर यात्रा का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत - प्रवक्
- फोटो : Samvad
गोहाना। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र माटी युक्त कलश वंदन यात्रा मंगलवार देर रात गोहाना पहुंची। आंबेडकर चौक पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों व जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश का वंदन कर गुरु रविदास को नमन किया। यात्रा रविदास मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गुरु रविदास ने मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। संवाद