फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेयर ने जूस पिलाकर सफाई कर्मियों का क्रमिक अनशन कराया समाप्त

Thu, 22 Aug 2024 06:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में क्रमिक अनशन व धरना समाप्त कर दिया। मेयर निखिल मदान ने धरनास्थल पर कर्मचारियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया। इससे पहले ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के पांच सदस्यों के शिष्टमंडल ने हरियाणा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र दिलावर की मध्यस्थता में निगमायुक्त विश्राम मीणा से बातचीत की।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए बताया कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर की जा रही कार्यवाही को रोका गया है। आचार संहिता हटने के बाद उनकी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। प्रधान मुकेश टांक ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा की और शहर में सफाई को पहले की तरह जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि ठेका सफाई कर्मचारी 1 जुलाई से आंदोलनरत हैं। 22 जुलाई से 15 कर्मचारी क्रमिक अनशन कर रहे थे। धरने पर मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामदास सौदा, जिला संयोजक कुलदीप बेदी, लीगल सेल से अधिवक्ता पूनम बेदी, विकास बोहत, आरके चोपड़ा, शिवचरण, नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा, ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच से अंकुश, उप प्रधान रविंद्र, सचिव सावन कुमार, कोषाध्यक्ष विजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें