फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्टेडियम की दुकानों का मामला अटका

Sat, 21 Sep 2024 07:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम की जमीन पर बनी दुकानों को खाली कराने का मामला अटक गया है।
विज्ञापन

खेल विभाग ने दुकानों को खाली कराने के लिए बुधवार को नोटिस जारी किया था। इस पर दुकानदारों ने रोष जताया था। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने फिलहाल मामले में यथास्थिति रखने के निर्देश दिए हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

खेल विभाग की तरफ से दुकानें खाली करने का नोटिस जारी होने के बाद दुकानदारों ने जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में रोष जताया था।
दुकानदारों ने नोटिस लेने से मना कर दिया था और जिला व्यापार संगठन के साथ जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार के समक्ष अपनी बात रखी थी। इसके बाद शुक्रवार को जिला खेल अधिकारी ने उपायुक्त के समक्ष पूरा मामला रखा। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने मामले पर चुनाव के बाद फैसला लेने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला व्यापार संगठन के प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि हम दुकानदारों के साथ खड़े हैं। मामले को लेकर कानूनी रास्ते तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें