साेनीपत। लंबे समय से चल रहा खेल नर्सरियों का इंतजार अब समाप्त हो गया हैं। खेल विभाग पंचकूला ने खेल नर्सरियाें की सूची जारी कर दी हैं। इसमें जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए 79 निजी खेल नर्सरियां आवंटित की हैं।
खेल नर्सरियां फरवरी में बंद कर दी गई थी। इसके बाद नर्सरियां एक अप्रैल से दोबारा शुरू की जानी थी, लेकिन नर्सरियां शुरू नहीं हो पाई थी।
अप्रैल में नर्सरियों का दोबारा फिजिबिलिटी जांच कराई गई। इसकी रिपोर्ट के आधार पर अब जिले में खेल नर्सरियां 15 जून को शुरू कर दी जाएंगी। सभी निजी संस्थान को 15 जून से पहले ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों काे चयनित करके जिला खेल विभाग में सूची जमा करानी होगी।
खेल नर्सरी योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से विश्व स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना हैं। इसके तहत प्रदेश के हर जिले में नर्सरी खोली गई हैं।