फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 से 70 पदक तक सफर मुश्किल, पर नामुमकिन नहीं : नीरज चोपड़ा

Fri, 27 Sep 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान ओलंपिक पद
विज्ञापन
राई। ओलंपिक स्वर्ण व रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा कि 7 से 70 पदक तक सफर मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। इसके लिए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाओं की दरकार है। प्रशासन को चाहिए कि खेल स्टेडियम पर ध्यान दें और भविष्य के पदक विजेताओं की प्रतिभा को तलाश कर तराशने का काम करें। यह बात नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान कही। सम्मेलन का विषय लक्ष्य ओलंपिक 2036 ...7 से 70 पदक तक सफर रहा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें अभी से तैयारियां शुरू करनी होगी।
विज्ञापन


खेल रत्न एवं पद्मश्री अवाॅर्डी नीरज चोपड़ा ने दूसरे देश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां विद्यालय व विश्वविद्यालय स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। हमें भी देश में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवानी होंगी। देश में प्रतिभा की कमी नहीं है, उसे पहचान कर तराशना होगा, ताकि हम भी ओलंपिक पदक तालिका में आगे आ सकें। खिलाड़ी मैदान से बाहर तकनीक, पोषण व खेल विज्ञान को ज्यादा अहमियत देना शुरू करें और प्रशिक्षण को बढ़ावा दें। प्रशिक्षण में अलग स्पर्धा के लिए अलग प्रशिक्षक हों, ताकि खेल की बारीकियां अच्छे से समझ सकें।
लगातार मेहनत करनी होगी...
युवा खिलाड़ियों को सलाह देते हुए नीरज ने कहा कि रातों रात कुछ नहीं होता, हमें लगातार मेहनत करनी होगी, कामयाबी जरूर कदम चूमेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हम सभी को क्लीन स्पोर्ट (साफ खेल) खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणवियों में इतनी प्रतिभा है कि वह कुछ भी कर सकते हैं, बशर्ते मानसिक तौर पर मजबूत रहना होगा। पुरानी धारणाओं को तोड़कर पढ़ाई के साथ खेलों में भी संतुलन बनाकर चलना चाहिए, ताकि ज्यादा बेहतर अभ्यास कर सकें। नीरज चोपड़ा ने पैरालंपिक खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नवदीप व सुमित आंतिल और अन्य खिलाड़ी हमारे गौरव हैं। नीरज ने 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी को बढ़-चढ़कर और सोच-समझकर मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें