फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र में सरकार का कार्य है जनकल्याण करना : बड़ौली

Mon, 08 Jan 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए रविवार को विभिन्न गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। गांव जाजल में विधायक मोहनलाल बड़ौली ने यात्रा का स्वागत किया और विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार की सभी योजनाओं व सेवाओं के पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभ देना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


राई विधायक मोहन लाल बडौली ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार का कार्य जनकल्याण करना है। योजनाओं का लाभ सामाजिक अथवा व्यक्तिगत तौर पर आमजन को सरलता से मिल सके ऐसा सरकार का एक दायित्व होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीब, महिला, किसान व युवाओं को मजबूत करने के लिए प्रयास किए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को संकल्प दिलाते हुए प्रतिज्ञा दिलाई कि हम भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बलराम कौशिक ने खंदराई में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें