फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिंचाई विभाग के जेई व गेज रीडर के साथ गाली-गलौज कर दी धमकी

Thu, 08 Aug 2024 06:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पिपली में सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता व गेज रीडर के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि उनके साथ धक्का मुक्की भी की गई, जिसकी शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता संजय की शिकायत पर पिता-पुत्र सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजय ने बताया कि वह अपने गेज रीडर सतपाल के साथ सोहटी माइनर की चेकिंग करने के लिए पिपली गांव में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने देखा कि एक किसान माइनर में अवैध रूप से पाइप लगाकर सिंचाई के लिए पानी की चोरी कर रहा है। ऐसे में उन्होंने मौके पर पहुंचकर पाइप हटाया तो किसान रोहित ने अपने पिता रतन को फोन कर मौके पर बुला लिया था। इसके साथ कई अन्य युवक भी मौके पर आ गए थे। रतन ने ना केवल उनका काॅलर पकड़ लिया बल्कि गाली-गलौज भी की। इसके साथ ही रोहित व अन्य युवकों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि दोबारा खेत में आए तो कस्सी से काटकर नहर में बहा देंगे। वहीं उन दोनों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने, उनकी बेइज्जती करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जेई संजय ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें