फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महानिदेशक के हाथों जेल अधीक्षक सम्मानित

Wed, 31 Dec 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24: चंडीगढ़ में सोनीपत के जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह को प्रश​​स्ति पत्र देकर सम्मानित करते
विज्ञापन
सोनीपत। जेल विभाग के महानिदेशक आलोक कुमार राय ने सोनीपत के जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह को उनकी ओर से जेल में किए जा रहे विकासात्मक पहल और सुधार कार्यों के लिए 10 हजार रुपये पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उन्हें चंडीगढ़ में दिया गया। जेल महानिदेशक आलोक कुमार राय ने अपने चंडीगढ़ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह को सम्मानित किया। महानिदेशक ने कहा कि राजेंद्र सिंह अपने कार्य के प्रति ईमानदार, समर्पित हैं व उनकी कार्यशैली अन्य के लिए भी अनुकरणीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें