सैरसोनीपत। शहर के सेक्टर-12 में घूमने निकले आईटी कंपनी के कर्मचारी पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। युवकों ने उसे पहले मोटा कहा और विरोध करने पर हमला कर दिया। सेक्टर-12 निवासी नितिन राघव ने पुलिस को बताया कि वह आईटी कंपनी में कार्यरत है। वह सेक्टर-12 की सड़क पर सैर करने निकला था। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए और उसे मोटा कहने लगे। विरोध किया तो एक युवक ने बाइक से उतरकर उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसे चाकू मार दिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्यूरो