21jjrp16- बैठक में मौजूद अधिवक्ता। संवाद
बेरी। उपमंडल तहसील बेरी में प्रशासनिक व्यवस्था और सीएम विंडो की कार्यप्रणाली का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। लापरवाही और गैरहाजिरी के खिलाफ मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई तो डीसी कार्यालय ने वही शिकायत जांच के लिए उसी तहसीलदार को मार्क कर दी, जिसके खिलाफ शिकायत की गई थी। इसे लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। करीब एक सप्ताह पहले जिला बार एसोसिएशन ने डीसी से मिलकर स्थिति से अवगत कराया था। संवाद