फोटो 21- सोनीपत के गन्नौर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में योग ब्रेक के दौरान योगाभ्यास
गन्नौर। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में आयुष विभाग की ओर से बुधवार को 5 मिनट के योग ब्रेक के दौरान कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाया गया। योग सहायक वीरेंद्र सिंह ने टीम सदस्यों के साथ कार्यालय के कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाकर योग के महत्व से अवगत कराया। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नियमित योगाभ्यास करने से मानसिक तनाव कम होता है, कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। योग से शरीर निरोग रहता है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कर्मचारियों से प्रतिदिन नियमित रूप से योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।