फोटो : सोनीपत के श्री श्वेतांबर जैन स्थानक गन्नौर मंडी में परिवार मिलन दिवस पर जैन स्थानक में उ
गन्नौर। श्री श्वेतांबर जैन स्थानक गन्नौर मंडी में परिवार मिलन दिवस श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। सुनील मुनि महाराज, वीरेंद्र मुनि महाराज व अहर्म मुनि महाराज की प्रेरणा से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुनि महाराज ने आदर्श परिवार में प्रेम, सम्मान, विश्वास और सहयोग की भावना को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि बड़ों का आदर और छोटों के प्रति स्नेह भारतीय संस्कारों की पहचान है। परिवार की वास्तविक शक्ति सुख-दुख में सदस्यों का एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना है। बच्चों को अच्छे संस्कार देने और उनसे खुलकर संवाद करने पर भी जोर दिया गया। प्रेमपूर्ण बातचीत से गलतफहमियां दूर होती हैं और रिश्ते मजबूत बनते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने परिवार की एकता, प्रेम और संस्कार बनाए रखने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद