सोनीपत। इंदिरा कॉलोनी में नवरात्र के पहले दिन बुधवार शाम को सामक का आटा खाने से दंपती और उनके दो बच्चों की तबीयत खराब हो गई। उल्टी-दस्त होने पर परिजनों में अफरातफरी मच गई। इसके बार परिजन दंपती और बच्चों को मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चारों का इलाज चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है।
इंद्रा कॉलोनी में बुधवार शाम मनोज (45), उनकी पत्नी मैक (42), बेटे कटमालिक (17) व बेटी दीविका (11) ने नवरात्र व्रत रखा था। शाम 6 बजे माता दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद चारों ने सामक के आटे की बनी रोटियां खाकर व्रत खोला। कुछ देर बाद मनोज को उल्टियां होने लगीं। उनकी पत्नी मैक को भी चक्कर आने लगे। उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य उनके पास आ गए। देखते ही देखते उनके दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उल्टी-दस्त होनी लगी। मनोज के छोटे भाई गगन और अन्य परिजन चारों को लेकर मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में गए, जहां पर सभी को भर्ती कर लिया गया। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में फिलहाल सुधार है।
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा ने बताया कि सामक का आटा खाने से अगर स्वास्थ्य खराब हो जाए तो चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए। जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है उनका स्वास्थ्य जल्दी खराब होता है।
उपाचाराधीन कटमालिक
उपाचाराधीन कटमालिक