नारनौल। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती राव 20 सितंबर को जिले के अटेली क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। स्वास्थ्य मंत्री सुबह 9:30 बजे ग्राम कांटी में और 10 बजे ग्राम रामपुरा की चौपालों में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।