सनातन धर्म मंदिर में कथावाचक राजन कृष्ण शास्त्री को सम्मानित करते आयोजन समिति के पदाधिकारी संजय
गोहाना। सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भागवत प्रथम स्कंध प्रथम श्लोक को सत्य सनातन बताया। कथावाचक राजन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि तप, पवित्रता, दया, सत्य को धर्म के चार चरण होते हैं। मेरो मन लागे बरसाने में, जहां विराजे राधा रानी और हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे... भजनों पर भक्तों ने संगीत का आनंद लिया। इस आयोजन में मंगलवार को यजमान ललिता संजय मेहंदीरत्ता, शुकदेव पूजन पिंकी के एल पिपलानी ने किया। प्रसाद सेवा अनीता हर्ष बजाज और राधिका विक्की बजाज ने की।