फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फाउंडेशन ने जरूरतमंद युवती का कराया विवाह

Thu, 17 Apr 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-14 स्थित अग्रसेन भवन में जरूरतमंद युवती का विवाह करवाया गया। चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर दानी सज्जनों के सहयोग से जरूरतमंद युवतियों की शादी करवाई जाती है। अब तक 156 से ज्यादा लड़कियों का विवाह करवाया जा चुका है। विवाह में युवती को जरूरत का सारा सामान भी दिया गया। साथ ही भोजन की व्यवस्था करवाई गई। समन्वयक शालू त्यागी ने बताया कि विवाह में युवती को सारा सामान प्रदान किया गया। संजय सिंगला ने कहा कि अगर कहीं कोई जरूरतमंद लड़की शादी लायक है तो सेफ इंडिया फाउंडेशन के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं। विवाह समारोह में संस्था का कोई व्यक्ति शामिल नहीं होता। साथ ही वर-वधु व उनके परिवारों की पहचान भी गुप्त रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें