सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने आया पंजाब का किसान लापता हो गया। पंजाब के जिला रोपड़ के गांव जसड़ा चमकौरा के रहने वाले संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 26 नवंबर के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उसके फूफा हरविंद्र सिंह भी प्रदर्शन में आए हुए थे। वह 25 नवंबर की सुबह टेंट से बाहर गए तो वापस नहीं आए। वह उन्हें तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी मिली। उन्हें शक है कि किसी ने उन्हें बंधक बनाकर रख लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।