फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पाथरी माता के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, कार पलटने से गर्भवती की मौत

Thu, 11 Apr 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में खंदराई मोड़ के पास पलटी हुई कार।
विज्ञापन
गोहाना। पाथरी माता के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार गर्भवती की मौत हो गई है और पति व चाची सास घायल हो गए। शहर थाना पुलिस ने मृतक के पति के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव खानपुर कलां निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। वह मंगलवार रात को पत्नी ज्योति (27) व चाची सुशीला के साथ कार में सवार होकर पाथरी माता के दर्शन करने के लिए गए थे। उनकी पत्नी के पेट में सात माह का गर्भ था। दर्शन कर वापस लौटते समय जब खंदराई मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रही गाड़ी से बचाव करने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। उन्हें खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उनकी पत्नी ज्योति को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उन्हें व चाची सुशीला को चोट लगने के कारण उपचार दिया गया।




खंदराई गांव के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मोहन सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें