फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : मौसम : दिन भर जारी रहा बूंदाबांदी का दौर, 7.33 एमएम बारिश से गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मौसम में आए बदलाव से शुक्रवार शाम को जारी हुआ बूंदाबांदी का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश व बूंदाबांदी होती रही। इससे तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में शाम छह बजे तक 7.33 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिससे गलियों में कीचड़ फैल गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो दिनों तक बारिश होने के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार शाम को मौसम में बदलाव आया था। आसमान पर दिनभर बादल छाए रहे और शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो शनिवार को भी दिन भर जारी रही। लगातार हुई बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले में सबसे अधिक बारिश राई क्षेत्र में दर्ज की गई। यहां शनिवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक 13 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि सबसे कम बारिश खानपुर कलां में 2 एमएम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार व सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। लगातार हो रही बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। किसानों को खेतों में खड़ी फसलों में नुकसान होने का डर सताने लगा है। कृषि विशेषज्ञ किसानों को खेतों में जल भराव न होने देने की सलाह दे रहे हैं।
कटी फसल पर मंडराने लगा खतरा
शनिवार को हुई बूंदाबांदी के बाद धान, कपास और बाजरे की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। खेतों में धान कटाई का कार्य तेजी से चल रहा था। जिन किसानों ने अपनी धान की फसल की कटाई की थी। बारिश के कारण उनकी कटी फसल खेत में ही पड़ी है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश जारी रहती है तो कटी फसल खराब हो सकती है। कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत तीन से चार दिन तक कृषि कार्यों पर रोक लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश
सोनीपत 05.0 एमएम
गन्नौर 10.0 एमएमए
गोहाना 05.0 एमएम
खरखौदा 09.0 एमएम
राई 13.0 एमएम
खानपुर कलां 02.0 एमएम
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आगामी दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ठंड का अहसास होगा। उसके बाद मौसम साफ होगा। मौसम साफ होने के बाद भी न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा।
प्रो चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ
मौसम में आए बदलाव से अभी कुछ दिन और बारिश जारी रहने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में किसानों को तीन से चार दिन तक कृषि कार्यों को रोक लगानी होगी। खेतों में जलभराव की स्थिति पैदा न होने दें।
विज्ञापन

डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें