फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चालक की जल्दबाजी ने लील ली चार सदस्यों की जान

Wed, 01 May 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित करेवड़ी मोड़ पर ईको वैन के पुलिया से टकराकर मासूम बच्चे, उसकी बहन, नानी व मौसी की मौत के मामले में चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसे में बेटा-बेटी, बहन व मां को गंवाने वाली पूजा ने चालक पर आरोप लगाया है कि बार-बार कहने के बावजूद वह गाड़ी को तेज गति से भगाता रहा।
विज्ञापन


दिल्ली के शाहबाद डेयरी स्थित मुर्गा मार्केट क्षेत्र निवासी पूजा ने बताया कि वह अपनी मां संतरा (58), बहन कविता (38), बहनोई अशोक, बेटे जिज्ञांश (तीन माह), बेटी ढीलू उर्फ वाणी (17), दीपिका उर्फ दीपू (12), चीकू (6) और अशोक की बेटी दीशू व बेटे प्रिंस, परिचित गौरी व तुषांत के साथ ईको गाड़ी में सवार होकर पहले गुरुग्राम माता शीतला देवी व बाद में सींक पाथरी गए थे। ईको वैन को पड़ोस में रहने वाला चालक धर्मबीर चला रहा था। वह बेटे जिज्ञांश के जन्म के लिए मांगी मन्नत पूरी करने गए थे। जब वह वापस आ रहे थे तो धर्मबीर तेजी से गाड़ी को चला रहा था। बार-बार टोकने पर वह कहता रहा कि उसे जल्दी है। गांव करेवड़ी मोड़ पर धर्मबीर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था और ईको वैन सडक़ किनारे पुलिया के पत्थर से टकरा गई थी। हादसे में बेटे जिज्ञांश, बेटी दीपिका, मां संतरा व बहन कविता की मौत हो गई थी। पूजा के बयान पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें