फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी ट्रेन के आगे कूदा निजी कंपनी का चालक, अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एक निजी कंपनी के चालक ने मंगलवार सुबह रेलवे यार्ड के पास शताब्दी एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान वेस्ट रामनगर निवासी ललित कुमार के रूप में हुई है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार ने बताया कि जीआरपी को सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि रेलवे यार्ड के पास अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी है। जिससे वह घायल हो गए। जिसकी सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची तो व्यक्ति जीवित था। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जिनकी जेब से फोन व पर्स मिला है। व्यक्ति की पहचान वेस्ट रामनगर निवासी ललित कुमार के रूप में हुई। घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनका कहना है कि मृतक एक निजी कंपनी में चालक थे। आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मृतक के परिवार में मां, पत्नी व दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें