फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रद्धा से मनाई महंत लक्ष्मणपुरी की पुण्यतिथि

Sat, 10 Jan 2026 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में महंत लक्ष्मण पुरी की 31वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में शामिल संत और श्रद्धालु। स्
विज्ञापन
गोहाना। ब्रह्मलीन महंत लक्ष्मणपुरी की 31वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जूना अखाड़े के महासचिव महंत कमलपुरी के सान्निध्य में पुरानी सब्जी मंडी में कीर्तन व भंडारा भी चला। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर कर्ण पुरी (डेरा बाबा बालक पुरी, पुरी धाम रोहतक) अपने शिष्यों सहित पहुंचे। कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। इसके बाद संतों ने प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में प्रतीक पुरी, पुरुषोत्तम पुरी, कार्तिक पुरी के अलावा मनोज मेहता, राजू बाबा, गोलू कपूर, मुकेश धीमान, दीवान चंद सुखीजा, गुलशन मेहता, सुमित सहगल, जग्गी परूथी, चंद्र मोहन मल्होत्रा और शहर के कई समाजसेवी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें